खंडवा नगर: मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं से नाराज़ कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने डॉक्टरों को लगाई क्लास
कैबिनेट मंत्री डॉ. शाह ने जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज के भ्रमण के दौरान परिसर में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीन डॉ. संजय दादू को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई कराई जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर रंजीत बडोले, सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल और डीन डॉक्टर संजय दादू को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉले