खंडवा नगर: किसान SDM पर भड़का, कहा- बेवकूफ़ मत बनाओ, समस्या हल नहीं हुई तो मंडी में लगा दूंगा ताला
ग्राम भकराड़ा के किसान चंदन राजपूत ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन मंडी में किसी तरह की छुट्टी की सूचना नहीं दी गई थी। उस दिन वह अपनी सोयाबीन उपज लेकर मंडी पहुंचा, लेकिन नीलामी नहीं हुई। राजपूत बोले कि मंडी बंद थी, जबकि अवकाश घोषित नहीं था। 1500 रुपए का डीजल लगा, ड्राइवर दिनभर परेशान होता रहा। यह कौन सी मनमानी है जानकारी शनिवार रात 8 बजे के लगभग प्राप्त हुई