बेल्थरा रोड: सलेमपुर लोकसभा सांसद ने मछुआरों के उत्थान के लिए सदन में उठाई आवाज
सलेमपुर लोकसभा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने सदन में मछुआरों के सामाजिक उत्थान के लिए आवाज उठाई। सदन में मछुआरा के उत्थान को लेकर सांसद के पहल का वीडियो गुरुवार को उन्होंने स्वयं ही शाम 5 बजे पत्रकारों को उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि नदियों तालाबों, पोखरा के किनारे रहने वाले मछुआरों को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें भी मछली मारने के ठेका से जोड़ना होगा।