बेल्थरा रोड: नगरा में पूजा चौहान मर्डर मिस्ट्री की जांच करेगी एसआईटी, आजाद अधिकार सेना ने प्रस्तावित आंदोलन किया स्थगित
नगरा के चर्चित पूजा चौहान मर्डर मिस्ट्री मामले की जांच अब एसआईटी यानि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम करेगी। शासन ने इसके लिए आजमगढ़ डीआईजी सुनील कुमार की निगरानी में अधिकारियों की जांच टीम भी गठित कर दिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद आजाद अधिकार सेना ने मामले में आगामी 4 अप्रैल से प्रस्तावित अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है।