बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड के नए भवन में शिफ्ट हो रही पोस्ट ऑफिस प्रक्रिया से सभी कार्य ठप, आमजन परेशान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
बेल्थरारोड नगर के मिश्रौली मार्ग स्थित एक भवन में अस्थाई तौर पर 24 वर्ष से स्थानीय उप डाकघर को अब सोनाडीह इमलिया मार्ग पर शिफ्ट किया जा रहा है। यहां भी यह किराए के भवन में अस्थाई तौर पर ही चलेगा। लेकिन इसे शिफ्ट करने की प्रक्रिया में पोस्टऑफिस के सभी कार्य फिलहाल ठप है। पोस्टऑफिस पर पार्सल पोस्ट करने, डाक रजिस्ट्री करने या पैसे के लेनदेन सभी कार्य ठप है।