प्रतापगढ़: नगर कोतवाली के टेकार गांव से एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50-50 हजार रुपए के दो इनामी डकैत गिरफ्तार
नगर कोतवाली के टेकार गांव से प्रयागराज एसटीएफ की यूनिट और नगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डकैती के मामले में वांछित चल रहे ₹50-50 हज़ार के दो शातिर डकैतों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए फिरोज पुत्र इलियास और इलियास पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम रंजीतपुर चिलबिला है।