हज़ारीबाग: हजारीबाग के सोहराई कलाकार मानिकचंद को सम्मानित किया गया, राष्ट्रपति से मिल चुकी है प्रशंसा
संग्रहालय,आर्ट गैलरी और जन जागरण केंद्र ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर राष्ट्रपति से प्रशंसित सोहराई कलाकार मानिकचंद को सम्मानित किया । सम्मान समारोह में हज़ारीबाग़ पद्मश्री बुलू इमाम, जन जागरण केंद्र के सचिव संजय सिंह, गुस्ताव इमाम, अलका इमाम और एडम इमाम उपस्थित थे। 12 फ्रांसीसी मेहमानों का जोरदार स्वागत भी यहां किया गया।