हज़ारीबाग: खिरगांव में हुई रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव की हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए तीन लोग
हजारीबाग रामनवमी महा समिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। गंगा साव को पहले ही जेल भेज दिया गया था, और अब पूछताछ के दौरान सामने आए नए सुरागों के आधार पर रामगढ़ जिले के तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इन संदिग्धों के नाम बिट्टू, सूरज और संदीप हैं।