हज़ारीबाग: बड़कागांव की इसको गुफा और रॉक आर्ट को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया गया
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने हजारीबाग बड़कागांव के इसको गुफा और वहां के रॉक आर्ट को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है। आर्किय लोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने वहां के पुरातात्विक महत्व का अध्ययन करने के बाद पिछले माह 15 अक्टूबर को इसकी अधिसूचना जारी की। इसे चित्रित शैलाश्रय के रूप में नामित किया गया है।