हज़ारीबाग: नगर आयुक्त ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया
छठ महापर्व को लेकर हज़ारीबाग नगर आयुक्त सह प्रशासक के नेतृत्व में नगर निगम के टीम के द्वारा आज मंगलवार 4 बजे विभिन्न छठ घाटो का निरिक्षण निरंतर रूप से किया जा रहा है। इस क्रम में हजारीबाग झील, छठ तालाब इन्द्रपुरी, बुढवा महादेव तालाब, मीठा तालाब, गाँधी स्मारक के समीप, हुरहुरु तालाब, माशिपिरी व अन्य छठ घाटो के साफ सफाई एवं अन्य सुविधाओ का निरिक्षण किया।