हज़ारीबाग: हजारीबाग़ सांसद मनीष जायसवाल ने की प्रेस वार्ता, बरही के चयकला घटनाक्रम की जानकारी दी
बरही विधानसभा क्षेत्र के चयकला की घटना भारतीय संविधान पर सीधा प्रहार है। यह अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। उक्त बातें हजारीबाग झंडा चौक स्थित अपने कार्यालय में सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि बरही भाजपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए जाते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को उधर प्रचार नहीं करने की धमकी दी जाती है।