हज़ारीबाग: मटवारी में 98 वर्षीय वृद्ध मतदाता ने होम वोटिंग के माध्यम से किया मतदान, उपायुक्त रहीं मौजूद
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज मंगलवार 3 बजे इस विधानसभा चुनाव 2024 में होम वोटिंग के माध्यम से वोट दिए जाने का प्रावधान है। आज 05 नवंबर से 20 बरकट्ठा,21 बरही,24 मांडू एवं 25 हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में वृद्ध मतदाता (85+) एवं दिव्यांग मतदाताओं (40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता) वाले मतदाताओं को होम वोटिंग के माध्यम से वोट दिलवाए जा रहे है।