चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र के रामपुरा डाबड़ी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, मारपीट में एक युवक की आंख में लगी चोट
Chomu, Jaipur | Apr 13, 2026 चौमूं उपखंड क्षेत्र के रामपुरा डाबड़ी स्थित देवेंदो की ढाणी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में एक युवक की आंख में चोट लग गई। घायल युवक को चौमूं के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार,यह विवाद जगदीश और कजोड़ पक्ष के बीच चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।