मंझनपुर: मंझनपुर में डीएम ने माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा और समाज कल्याण के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की
जिला अधिकारी मधुसूदन ने गुरुवार शाम मंझनपुर में माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा और समाज कल्याण विभाग के हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की है।काम अधूरा और धीमी गति पाए जाने पर नाराजगी जताई है।समाज कल्याण अधिकारी से सम्बंधित का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सभी अधूरे काम 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाये।