मंझनपुर: विवाहिता की फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर युवक कर रहा ब्लैकमेल, साइबर थाना को जांच कार्रवाई के निर्देश दिए गए
कौशांबी पुलिस को बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई है कि मंझनपुर इलाके का एक युवक उसकी पत्नी की फोटो इंस्टाग्राम पर डाल रहा है और उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है।पीड़ित पति द्वारा दी गई इस सूचना के दृष्टिगत कौशांबी साइबर थाना मंझनपुर को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।