मंझनपुर: पट्टी परवेजाबाद में देवर के आतंक से डरी महिला ने पति और बच्चों संग छोड़ा घर, डीएम से इंसाफ की गुहार लगाई
देवर की प्रताड़ना और जानलेवा हमले से त्रस्त एक महिला ने अपने पति व बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से इंसाफ की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि उसके देवर ने न सिर्फ उसके पति पर हमला किया, बल्कि घर में घुसकर उसके साथ भी बदतमीजी की। पुलिस चौकी में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टा उसी के ऊपर देवर के सिर फोड़ने का आरोप लगा दिया गया है