हमीरगढ़: स्कूल के बाहर हादसे का खतरा: सड़क पर झूल रहीं पेड़ों की भारी शाखाएं, नीचे लटक रहे बिजली के तार, कई बार की गई शिकायत
हमीरगढ़। तहसील के मंगरोप कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के बाहर सड़क किनारे लगे पेड़ों की भारी-भरकम शाखाएं राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे का सबब बन गई हैं।पेड़ों की कई शाखाएं सड़क की ओर काफी नीचे तक झूल रही हैं और ठीक उनके नीचे बिजली के तार भी लटक रहे हैं।ऐसे में हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है.