दमयंती नगर: आनू निवासी युवक सुबह दौड़ने निकला, लापता होने पर परिजनों ने दमोह-कटनी मार्ग पर किया चक्का जाम
दमोह कटनी मार्ग पर बांदकपुर चौकी अंतर्गत आने वाले आनू निवासी राजकुमार सिंह लोधी बीते दिन सुबह 5 बजे पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर दौड़ने के लिए निकला था। लेकिन वापस न लौटने कर लापता युवक के परिजनों ने आज शुक्रवार दोपहर 1 से 2 बजे दमोह कटनी मार्ग पर आनू और गुंजी के बीच चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया। घटना से मुख्य मार्ग पर दोनों ओर जाम के हालत निर्मित हो गए।