दमयंती नगर: मोतीबाग के पास पुराने विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
दमोह मोती बाग में आज सोमवार शाम 7 बजे पुराने विवाद के चलते एक युवक को कुछ युवकों के द्वारा घर से ले जानकार मारपीट करने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मोतीबाग निवासी घायल आशीष पिता इमारत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौजूद डॉ ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है। घायल से पास के ही नंदू, जित्तू, सुन्नी, टब्बु सहित 2 अन्य ने मारपीट की है।