दमयंती नगर: नवरात्रि और ईद के चलते पुलिस ने कोतवाली थाना से शहर में फ्लैग मार्च निकाला, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
दमोह आज रविवार शाम 7 से 8 बजे के बीच कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में नवरात्रि एवं ईद के पर्व को देखते हुए शहर में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली थाना से शहर भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं लोगों से शांतिपूर्ण त्योहारों को मानने की अपील की।