जहानाबाद: सरमा विद्यालय की शिक्षिका की पहल बनी मिसाल, लोग कर रहे हैं सराहना
राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सरमा में प्रधान शिक्षिका कुमारी अर्चना सिन्हा ने सराहनीय पहल करते हुए कक्षा 1 से 5 तक के लगभग 35 बच्चों को अपने निजी कोष से टाई और बेल्ट वितरित किए। यह कार्य पिछले शनिवार से लगातार किया जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे तक भी इस पहल की जिलेभर में प्रशंसा हो रही है। लोगों ने इसे बच्चों के प्रति समर्पण और प्रेरणादायक कदम बताया।