कटरा: पितौझिया गांव में एनएच 22 पर बेकाबू पिकअप ने बच्ची को कुचला, चालक फरार
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के पितौझिया गांव में एनएच-22 पर बेकाबू पिकअप ने बच्ची को कुचल दिया। इसमें पितौझिया निवासी पुंज बिहारी की 10 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले को मंगलवार शाम 4 बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई गई है। बताया कि सुबह में वह दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी।