राजगढ़: राजगढ़ जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया
राजगढ़ जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष राजीव म आप्टे के मार्गदर्शन में किया गया। बिजली, बैंक पेयजल, नगर पालिका बीएसएनल सहित अन्य विभागों के लंबित प्रकरणों का निराकरण शनिवार शाम 5:00 बजे तक किया गया।