लोहरदगा: बीएस कॉलेज के पास वाहन जांच में 40 चालकों पर ₹1.59 लाख का जुर्माना
सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे शहर के व्यस्त बीएस कॉलेज पुलिस पिकेट, 143 एजी मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।