कैरो: लोहरदगा भाजपा के ओम प्रकाश सिंह ने कहा, वैश्विक संकट में प्रधानमंत्री की अपील पर विपक्ष राजनीति न करे
लोहरदगा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत सहित अन्य मुद्दों पर की गई अपील का विरोध करने वाले विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों से प्रभावित है।