बाढ़डा:
चरखी दादरी में डबल मर्डर से सनसनी, *बाढड़ा उपमंडल के गांव काकड़ोली हट्ठी* में जमीनी विवाद के चलते पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या।
गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ सुंदर (50) और उनकी पत्नी भानवती देवी (48) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई हत्या।
प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली, मृतक सुरेंद्र उर्फ सुंदर का बड़े भाई शमशेर के साथ लंबे समय से चल रहा था जमीनी विवाद।
शनिवार दोपहर करीब 2 बजे झगड़े के बाद आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम, आल्टो कार लेकर हुआ फरार।
हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को काकड़ोली हट्ठी से हड़ौदी रोड पर डाला।
सूचना मिलते ही एसपी लोगेश कुमार और बाढड़ा एसएचओ सुखबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक (FSL) टीम को बुलाया गया।
पुलिस ने चिकित्सकों से जांच करवाने के बाद शवों को दादरी सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया।
अस्पताल पहुंचे परिजन और रिश्तेदार, फिलहाल पुलिस और परिजनों ने साध रखी है चुप्पी।
मृतक दंपती की एक शादीशुदा बेटी व 14 साल का बेटा प्रिंस है; फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी।