Public App Logo
Profile Picture

BADHRA KRANTI NEWS

@badhrakrantinews
246Followers
1Following
चरखी दादरी:- बाढ़डा:-   दर्द निवारक योग केंद्र कादमा गांव
Video 1
हिसार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! दो होटलों में रेड, 41 लोग मिले

हिसार के न्यू मॉडल टाउन रोड स्थित दो होटलों में पुलिस ने रेड की। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 22 महिलाएं और 19 पुरुष मिले। मामले में दो होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया है।

📍 स्थान: न्यू मॉडल टाउन रोड, हिसार
👥 कुल मिले: 41 लोग
👩 महिलाएं: 22
👨 पुरुष: 19
🚔 होटल मैनेजर गिरफ्तार: 2
चरखी दादरी में रामपाल दास के पाखंड के खिलाफ फूटा जन-आक्रोश: विशाल रोष मार्च निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
स्कूल में बच्ची से गलत हरकत का मामला : आरोपों पर प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा...
महर्षि दयानन्द पर लगाए आरोपों का करारा जवाब—नियोग का पूरा सच!
🪔 सेवा, संकल्प और राष्ट्रहित को समर्पित 25 वर्षों का अभिनंदन
17 सितंबर को जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’...
Video 7
चरखी दादरी जिला बार चुनाव परिणाम घोषित, बलजीत सांगवान बने प्रधान

चरखी दादरी जिला बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

 नवनिर्वाचित पदाधिकारी:
प्रधान: बलजीत सांगवान
उपप्रधान: प्राची सांगवान
सेक्रेट्री: नवीन धवन
खजांची: मोनू अग्रवाल
बाढ़डा:-: जबरदस्त आँधी…!

हवाओं ने ऐसा रुख बदला कि चारों तरफ धूल ही धूल छा गई।
प्रकृति का यह रूप भी देखने लायक है। 🙏
शराब की बोतल लेकर लड़की ने सड़क पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा,वीडियो हो रहा वायरल
दिल्ली:- सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी;
चांदवास की बेटी अंजू ने जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव का नाम किया रोशन

चरखी दादरी (बाढ़डा)

चांदवास। गांव चांदवास की होनहार बेटी अंजू ने जेआरएफ (JRF) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और गांव का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है।
अंजू की सफलता पर कुलदीप शास्त्री ने उनके घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। अंजू की सफलता गांव के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
परिजनों और ग्रामीणों ने भी अंजू को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
<nis:link nis:type=tag nis:id=charkhidadri nis:value=CharkhiDadri nis:enabled=true nis:link/>  Badhra Kranti News बाढडा क्रांति न्यूज <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/>
चरखी दादरी (बाढ़डा):- भारतीय सेना में कैप्टन एवं मेडिकल ऑफिसर के भारतीय सेना में कैप्टन एवं मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित गांव डांडमा के होनहार सपूत कैप्टन डॉ. गुलशन कुमार मंडोरा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।पद पर चयनित गांव डांडमा के होनहार सपूत कैप्टन डॉ. गुलशन कुमार मंडोरा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 
ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
नीम करोली बाबा की फिल्म ने मचाया धमाल
बारिश के बीच गुरुग्राम की सड़कों पर पुलिस मुस्तैद

गुरुग्राम:- 

बारिश और जलभराव के बीच गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए अलग-अलग चौराहों पर मोर्चा संभाला हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए जवान लगातार ड्यूटी पर तैनात हैं।

 बारिश में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।

 पूरी खबर/अपडेट: www.alakhharyana.com

<nis:link nis:type=tag nis:id=gurugram nis:value=Gurugram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gurugrampolice nis:value=GurugramPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficupdate nis:value=TrafficUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=monsoon nis:value=Monsoon nis:enabled=true nis:link/>
🚨 काजल बारैया हत्याकांड: आरोपी को ST डिपो ले गई पुलिस!
फिर क्या हुआ? 👀 पूरी कहानी वीडियो में देखें…👇

<nis:link nis:type=tag nis:id=gujaratpolice nis:value=GujaratPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhavnagar nis:value=Bhavnagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kajalbaraiya nis:value=KajalBaraiya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gujaratnews nis:value=GujaratNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhavnagarnews nis:value=BhavnagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=murdercase nis:value=MurderCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimescene nis:value=CrimeScene nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeinvestigation nis:value=PoliceInvestigation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
गोगामेड़ी राजस्थान।
कंधे में जबरदस्त जकड़न थी!
 सिर्फ 5 मिनट में आराम का अनुभव

 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जेवली

 डॉ. भूपेंद्र, चांदवास
सही मार्गदर्शन • उचित देखभाल • राहत की ओर कदम
बाढ़डा:-  लोहारू से वाया बाढ़डा दादरी व रोहतक होते हुए चंडीगढ़ के लिए बस शुरू...
सवाल सिर्फ एक महिला सफाई कर्मचारी को लात मारने का नहीं… सवाल कानून और इंसानियत का है!

हिसार में प्रदर्शन कर रही सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी महिला सफाई कर्मचारी को लात मारता हुआ दिखाई दे रहा है।

सवाल है—क्या किसी महिला प्रदर्शनकारी के साथ इस तरह बल प्रयोग करना सही है?

अगर प्रदर्शनकारियों ने कानून तोड़ा है तो कार्रवाई का रास्ता कानून है… लेकिन क्या पुलिसकर्मी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत है?

दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों पर भी पुलिस से धक्का-मुक्की और कचरा वाहन के चालक के साथ मारपीट के आरोप हैं। यानी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

अब बड़ा सवाल—क्या हरियाणा सरकार इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई करेगी?

क्योंकि वर्दी की ताकत जनता की सुरक्षा के लिए है, किसी महिला को लात मारने के लिए नहीं।

सरकार जवाब दे… आखिर इस मामले में कार्रवाई कब होगी?
चरखी दादरी में बड़ा हादसा: गोगामेड़ी जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, मची चीख-पुकार, 36 श्रद्धालु घायल

चरखी दादरी (हरियाणा)

नेशनल हाईवे-334बी स्थित लोहारू रोड पर गांव खेड़ी बत्तर के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल, यूपी के अलीगढ़ से राजस्थान के प्रसिद्ध गोगामेड़ी धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई. इसके बाद हाईवे पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. हादसे में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत 36 श्रद्धालु घायल हो गए,
चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस से मारपीट, डंडा लेकर महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ी

बाढ़डा क्षेत्र के गांव चांदवास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल....
बाढ़डा... चरखी दादरी... पुलिस कर्मियों से मारपीट..
रक्षाबंधन पर बहनों की राह देखते रह गए भाई, हादसे ने छीन ली दो जिंदगियां

चरखी दादरी (बाढ़डा):- उमरवास गांव 

लोहानी के पास वैगनार कार ने बाइक को मारी टक्कर, प्रदीप और राजेंद्र की मौत; इंद्र गंभीर, PGI रोहतक रेफर

चरखी दादरी। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले गांव उमरवास के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 
ड्यूटी से घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक को गांव लोहानी के नजदीक एक वैगनार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदीप और राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया, 

जबकि गंभीर रूप से घायल इंद्र को उपचार के लिए PGI रोहतक रेफर किया गया।

बहनों को था भाइयों के लौटने का इंतजार

रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए इंतजार कर रही थीं। घरों में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे की खबर पहुंचते ही खुशियां मातम में बदल गईं।

 जिन भाइयों के हाथों पर राखी बांधनी थी, उनकी अर्थियां उठने से परिवार और गांव में हर आंख नम हो गई।

प्रदीप के तीन बच्चे, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रदीप शादीशुदा था और उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। वह पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ी केवल एक बहन है। उसके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। अब परिवार में एक भाई और दो बहनें जीवित हैं। प्रदीप की मौत से उसके तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

राजेंद्र के दो मासूम बेटे

राजेंद्र भी शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। रक्षाबंधन से पहले राजेंद्र की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

इंद्र की हालत गंभीर

हादसे में घायल इंद्र भी शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे PGI रोहतक रेफर किया है। परिवार के लोग उसके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

एक परिवार के दो चिराग एक साथ बुझ गए

इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि प्रदीप और राजेंद्र एक ही परिवार से थे। दोनों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया तो गांव का माहौल गमगीन हो गया।

रक्षाबंधन के दिन जहां बहनों को भाइयों की कलाई पर राखी बांधनी थी, वहीं अब उन्हें भाइयों की यादों के साथ जीवन बिताना पड़ेगा। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।