बिजनौर: बिजनौर वन विभाग की टीम ने गुलदार प्रभावित इलाकों में गश्त कर लोगों को किया जागरूक
Bijnor, Bijnor | Apr 13, 2025 बिजनौर में आज रविवार को समय करीब 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर वन विभाग के वन कर्मियों ने गुलदार प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया है। हल्दौर हीमपुरदीपा मंडावर आदि क्षेत्रों में वन विभाग की टीम पहुंची और जंगल में पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान वन विभाग की टीम में गांव में लोगों से मुलाकात की और उन्हें जागरूक किया है।