नीम चक बथानी: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धरमू चक गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या का प्रयास मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने मंगलवार की शाम 7 बजे बताया की हत्या के प्रयास मामले के आरोपी संटु केवट को धरमू चक गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।