नौगांव: नौगांव में बिजली शिकायत केंद्र कर्मचारी से मारपीट, शिकायत में देरी से नाराज पिता-पुत्र पर मामला दर्ज
नौगांव। बिजली शिकायत के निराकरण में देरी को लेकर नौगांव में बिजली विभाग के शिकायत केंद्र कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, शिकायत केंद्र में तैनात कर्मचारी उमाशंकर अहिरवार के साथ परम कॉलोनी निवासी हरिश्चंद्र शिवहरे और उनके पुत्र शिवम शिवहरे ने कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट की।