खरखौदा: सिलाना मोड़ के पास से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
खरखौदा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रमन पुत्र दलेल वासी भैसवाल गोहाना का रहने वाला है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने सोमवार को बताया कि सिलाना मोड़ पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा रौंद मिले हैं।