बेल्थरा रोड: तेलमा जमालुद्दीपुर गांव में विकास के मुद्दे पर MLA ने भरी सियासी हुंकार, तलवार लहराते हुए किया सीसी रोड एवं पार्क का लोकार्पण
स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरारोड के तेलमा जमालुद्दीपुर में शनिवार को दोपहर 1 बजे विकास और सियासत का ऐसा संगम दिखा, जहां भाषणों के साथ सड़क, पार्क और ग्रामीणों की भेंट की गई गदा-तलवार चर्चा में रही। पूर्व सैनिक स्व. राजनाथ गुप्ता एवं भाजपा नेता डॉ दयानंद वर्मा के गांव में विधायक हंसू राम ने करीब 39 लाख रुपये की लागत से बनी 630 मीटर सीसी सड़क तथा डॉ. अंबेडकर मनरे