बक्सर: बक्सर में 'स्वच्छता ही सेवा' के तहत चला विशेष अभियान, नाथ बाबा पुल से ज्योति चौक तक हुई सफाई
Buxar, Buxar | Oct 1, 2026 स्वच्छता ही सेवा 2026' के तहत गुरुवार को 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' श्रमदान अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में नाथ बाबा पुल से ज्योति चौक तक सोन नहर शाखा के किनारे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों और कर्मियों ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। नहर किनारे और आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई।