नावकोठी: समसा में मंगलवार को हुए राम रतन चौधरी हत्याकांड में मृतक की पत्नी ने दो नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा
नावकोठी थाना के समसा में मंगलवार को हुए रामरतन चौधरी हत्याकांड का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। इस के तहत मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने गांव के ही गौरव महतो,महेश्वर महतो सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध मारपीट कर हत्या करने का मामला दर्ज कराई है। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि सोमवार की शाम मेरे पति को गौरव महतो बुलाकर ले गया और मारपीट कर हत्या कर दिया।