नावकोठी: समसा से एक वारंटी को नावकोठी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है। इसके तहत थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि समसा के शंकर सहनी के विरुद्ध न्यायालय में नालसी वाद के तहत वारंट निर्गत किया गया था। सब इंस्पेक्टर मनोज प्रसाद ने शंकर सहनी को गिरफ्तार कर बेगूसराय कोर्ट भेज दिया है।