नावकोठी: पीएचसी नावकोठी में एएनएम की बैठक, विभिन्न संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की की गई समीक्षा
पीएचसी नावकोठी में मंगलवार को एएनएम की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने किया। उन्होंने संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की तथा एएनएम को आरोग्य दिवस कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ड्यू एवं सर्वे लिस्ट को अद्यतन करने, टीकाकरण को यूविन ऐप पर अपलोड करने आदि का निर्देश दिया।