नावकोठी: नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में पागल कुत्ता ने आधा दर्जन बच्चे को काटकर किया जख्मी,पीएचसी में कराया गया इलाज
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न गांव में पागल कुत्ता ने आधे दर्जन बच्चों को काटकर जख्मी कर दिया है। इससे पूरे इलाके में दहशत फैला हुआ है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस घटना से भयभीत हैं। पागल कुत्ता ने विष्णुपुर सैदपुर उत्तरी कटरमाला पंचायत के सिसौनी आदि गांव के आधे दर्जन बच्चों को काटकर जख्मी कर दिया। ज़ख्मियों को PHC में भर्ती कराया गया,एक को बेगूसराय रेफर किया गया।