नावकोठी: PHC नावकोठी में स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कार्यरत ANM की हुई बैठक, डीआईओ डॉक्टर गोपाल मिश्रा ने दिए आवश्यक निर्देश
नावकोठी पीएचसी में विभिन्न स्वास्थ्य उप केंद्र पर कार्यरत ANM की बैठक आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने किया. इस बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ गोपाल मिश्रा ने उपस्थित ANM को सर्वे एवं ड्यू लिस्ट की गहन समीक्षा के उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के संदर्भ में चर्चा हुई।