नावकोठी: डफरपुर के वार्ड नंबर 5 में पुरानी रंजिश में एक महिला के साथ दबंगों ने की मारपीट, महिला हुई जख्मी
नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर के वार्ड नंबर 5 में एक महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला अनिल कुमार पंकज की पत्नी सरिता देवी है। उसने थाने में आवेदन देकर गांव के ही संतोष कुमार,प्रियांशु कुमार, सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि मेरे पति सेना के जवान है। मैं अकेले घर पर टेलीविजन देख रही थी उपरोक्त लोगों ने मारपीट किया।