परसिया: बीएमएस ने बड़कुही केंद्रीय चिकित्सालय के ठेका श्रमिकों और सफाई कर्मियों को दिया उपहार, कर्मचारियों के चेहरे खिले
दीपावली पर भारतीय मजदूर संघ बीएमएस शाखा बड़कुही के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक सराहनीय पहल की । संगठन की ओर से केंद्रीय चिकित्सालय बड़कुही में अपनी सेवाएं दे रहे 35 ठेकेदारी मजदूरों, सफाई कर्मियों, एम्बुलेंस ड्राइवरों और आईटीआई ट्रेनी बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां बांटी गईं। इस दौरान सभी को पर्व की बधाई और शुभकामनाओं के साथ उपहार दिए।