धामपुर: नहटौर में फूड इंस्पेक्टर ने मिठाइयों की दुकानों से सैंपल लेकर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में की जांच
Dhampur, Bijnor | Sep 10, 2026 गुरूवार की दोपहर 12:30 बजे त्योहारों और आम दिनों में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाने का सामान मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (FSSAI) विभाग लगातार अलर्ट है। इसी कड़ी में, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर विभाग की टीम ने नहटौर के व्यस्त हल्दौर चौराहे पर मिठाई की दुकानो पर सैंपल लेकर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में जांच की।