हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने रामनगर कॉलोनी के पास से एक चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 1200 ग्राम चरस की बरामद
सिडकुल थाना पुलिस ने रामनगर कॉलोनी के पास से आज एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपों का नाम अनिल पाल है, जिसके कब्जे से 1200 ग्राम अवैध चरण भी बरामद हुई। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सिडकुल थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।