हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में बेटी को नाबालिग दिखाने के लिए माता-पिता ने बनवाया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सिडकुल क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को नाबालिग दिखाने के लिए मां बाप ने उसका फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवा दिया था। जांच में जब पुलिस ने अस्पताल से संपर्क किया तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। गुरुवार को सिडकुल थाना पुलिस ने मां-बाप के साथ ही फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले मनी ट्रांसफर सेंटर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।