हरिद्वार: कनखल पहुंचे हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने राम मंदिर के निमंत्रण को लेकर कांग्रेस पार्टी पर किया पलटवार
अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करने के बाद कांग्रेस पार्टी भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गई है। आज कनखल पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार से भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भी कांग्रेस पार्टी की चुटकी ली और कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करके बची कुची कांग्रेस खुद को पूरा खत्म करना चाहती है। देश के लोग कांग्रेस को जवाब दे रहे हैं।