हरिद्वार: पथरी पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ किया गिरफ्तार, उक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
पथरी पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही उक्त के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक बादशाहपुर निवासी को 138.13 ग्राम चरस के साथ बादशाहपुर अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चरस बेचने का धंधा करता था। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। उक्त को कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।