हरिद्वार: उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के कर्मचारियों ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के कर्मचारियों ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई। इसके साथ ही महंगाई भत्ते की रुकी हुई तीनों किश्तों के एरियर का भुगतान करने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा मांगे पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।