बांका: आरडीडी ने सदर अस्पताल में पीएम मातृत्व योजना शिविर का किया निरीक्षण
Banka, Banka | Jan 9, 2026 स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे बांका सदर अस्पताल में पीएम मातृत्व योजना अभियान के तहत लगाये गये शिविर में पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भवती महिलाओं को मिल रही चिकित्सीय सुविधा की जानकारी प्राप्त की। गर्भवती महिलाओं की जांच चिकित्सक के द्वारा किस प्रकार की जा रही थी, उसकी बारिकी से जांच किया।