बांका: ककवारा: सदर थाना पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
Banka, Banka | Jan 9, 2026 सदर थाना की पुलिस ने ककवारा से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक का मेडिकल जांच शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में करायागया। पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सूचना मिलने पर ककवारा गांव से शराब के नशे में गोपाल कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।वहीं आगे की कार्रवाई के लिए उसे न्यायालय भेजा गया।