शिव चौक पर सुदर्शन न्यूज के संपादक सुरेश चव्हाणके का भव्य स्वागत, 'हिंदू राष्ट्र' के संकल्प को दोहराया मुजफ्फरनगर जनपद के हृदय स्थल कहे जाने वाले शिव चौक पर आज सुदर्शन न्यूज़ चैनल के संपादक और प्रखर हिंदूवादी विचारधारा के संवाहक सुरेश चव्हाणके का आगमन हुआ। इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।