पुलिस प्रेस नोट 17 जुलाई 2026
साइबर थाना बल्लभगढ़ की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में 5 आरोपित गिरफ्तार
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने साइबर ठगी के 2 अलग-अलग मामलों में 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
*पहला मामला- बैंक लोन स्वीकृत करने का झांसा देकर ₹4,45,295 की ठगी*
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-11 फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने 16 जून को पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके पास लोन दिलाने के लिए 9 फरवरी को एक कॉल आई। जिसके उपरांत ठगों ने लोन मंजूर कराने के लिये विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के नाम पर उससे ₹4,45,295 की ठगी कर ली। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने नवनीत कुमार सिंह (मूल निवासी खगरिया, बिहार, हाल निवासी ग्रीन विहार, दिल्ली) तथा नितेश कुमार (मूल निवासी रोहतास, बिहार, हाल निवासी चंद्र विहार, मंडावली, दिल्ली) को *शकरपुर दिल्ली* से गिरफ्तार किया। जिसकी पूछताछ में सामने आया कि दोनों आपस में दोस्त हैं और इन्होंने ही शिकायतकर्ता को लोन का झांसा देने बारे कॉल की थी। ठगी की रकम नवनीत के बैंक खाते में जमा कराई गई थी। जिनको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
*दूसरा मामला- फोन हैक कर ₹40000 की ठगी*
चावला कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लबगढ़ को दी शिकायत में बताया कि 4/5 जून को उसका मोबाइल फोन हैक हो गया, जिसके बाद उसके बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से ₹40,000 निकाल लिये गये। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अजय सिंह, बलजिंद्र तथा अमरजीत (सभी निवासी उधम सिंह नगर, उत्तराखंड) को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बलजिंद्र बैंक खाताधारक है, जिसके खाते में ठगी ₹40,000 आये थे। अजय ने बलजिंद्र का बैंक खाता खुलवाकर अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कराया था तथा अमरजीत की मदद से यह खाता आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करा दिया।
बलजिंद्र और अमरजीत को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, वहीं अजय सिंह को आगे की पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस
Faridabad, Faridabad | Jul 17, 2026